पटेल नगर: घर में घुसकर चाकू से गर्दन व सीने पर वार कर की हत्या, 3 घंटे के अंदर घटना में नामजद फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: देहरादून पुलिस से जानकारी मिली कि आज दिनांक 19/2/ 2021 को वादी अलाउद्दीन पुत्र मोहम्मद अख्तर, निवासी नई बस्ती गांधीग्राम, पटेल नगर ने थाने पर आकर सूचना दी कि अभियुक्त संदीप पुत्र शेखू लाल, निवासी गांधीग्राम, द्वारा मेरे भाई अल्ला रखा उर्फ समीर कि घर में घुसकर चाकू से गर्दन व सीने पर वार कर हत्या कर दी गयी है। जिसपर थाना पटेल नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 105/21 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें: अनशन के समर्थन में भाजपाइयों की इस्तीफा की चेतावनी! विधायक के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा थाना प्रभारी पटेल नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर मात्र 3 घंटे के अंदर घटना में नामजद फरार हत्यारोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया एवम घटना के सम्बंध में लापरवाही बरते जाने पर पटेलनगर थाना बाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवीन जोशी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: खराब आर्थिक स्थिति के चलते किसान नहीं कर पाता भंडारण! किसान को चुकाना है खाद, बीज और ऋण दाता का कर्ज़ – मोर्चा

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like