Uttarakhand: Video: 70 विधानसभाओं के लिए आप ने यूनिक बिजली गारंटी कार्ड लेकर रवाना किए 10000 कार्यकर्ता , 20 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचेंगे यूनिक बिजली गारंटी कार्ड: आप

Please Share
देहरादून: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड के हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी के बाद आज, आम आदमी पार्टी ने देहरादून में एक प्रोग्राम के जरिए प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को यूनिक बिजली गारंटी कार्ड की ट्रेनिंग दी। जिसमें आप प्रभारी दिनेश मोहनिया, अध्यक्ष एसएस कलेर, वरिष्ट आप नेता कर्नल कोठियाल, सहप्रभारी राजीव चौधरी समेत पूरे प्रदेश से आए कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान आप प्रभारी, अध्यक्ष व कर्नल कोठियाल समेत कई पदाधिकारियों ने हरिद्वार रोड पर लगभग 350 गाड़ियों को सूबे की 70 विधानसभाओं के लिए रवाना की। इन गाड़ियों में आप के 10000 कार्यकर्ता, बिजली गारंटी कार्ड समेत कई सामान लेकर अपने अपने विधानसभाओं के लिए रवाना हुए। इस दौरान सड़क पर आप कार्यकर्ताओं की गाड़ियों का काफी लंबा काफिला अरविंद केजरीवाल की बिजली गारंटी अभियान को लेकर पूरे प्रदेश के लिए निकला।
आज की प्रेस वार्ता में आप के यूनिक बिजली गारंटी कार्ड को लेकर आप ने अपनी प्लानिंग को मीडिया के साथ शेयर किया। आप प्रभारी ने बताया कि “आप के बिजली योद्धा अरविंद केजरीवाल की चार गारंटी को आज से पूरे उत्तराखंड में घर घर तक ले जाने का काम करेंगे। आप ने 10000 कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेदारी दी है, जो 20 लाख घरों तक अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लेकर जाएंगे। इस अभियान के तहत यूनिक बिजली गारंटी कार्ड का डिजीटली तौर पर रजिस्ट्रेशन होगा, जिसके लिए तीन माध्यम से इसका रजिस्ट्रेशन जनता तक पहुंचाया जाएगा।”
आप प्रभारी ने यह भी बताया कि “पहले आप के बिजली योद्धा ब्रांडेड वाहनों से घर घर जाकर केजरीवाल के संदेश को पहुंचाएंगे और रजिस्ट्रेशन करेंगे जिसके लिए आज 350 वाहनों को उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं के लिए रवाना किया गया। आप कार्यकर्ता हर विधानसभा में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाएंगे और इस कैंप के जरिए बिजली गारंटी योजना में वहां की जनता का रजिस्ट्रेशन करेंगे।” इसके अलावा डिजिटल माध्यम के जरिए भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जिसमें वेबसाइट पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जिसका लिंक http://www.kejriwalbijliguarantee.in होगा।

यह भी पढ़ें: Crime News: नाबालिक लड़कियों की खरीद फरोख्त कर गलत प्रयोजन से जबरदस्ती अपने साथ ले जा रहे अभियुक्तों को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

आप प्रभारी ने बताया कि “ये रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा और पूरी तरह डिजिटल होगा, जिसमें आप बिजली योद्धा घर घर तक पहुंचेंगे और 15 लाख से ज्यादा परिवारों को जोड़कर, रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। आप प्रभारी ने बताया इस दौरान आप बिजली योद्धा घरों के पुराने बिलों को भी नोट करेंगे जिसे आप सरकार बनते ही सबसे पहले माफ किया जाएगा। आप प्रभारी ने बताया जिन परिवारों को बिजली बिल गारंटी कार्ड दिया जाएगा, उसको एक्टिवेट करने के लिए 7669007669 पर मिस कॉल करना पड़ेगा जिससे यूनिक कोड मिलेगा, जिसे संभाल कर रखना पड़ेगा। आप की इस स्कीम का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ इस कार्ड को संभाल कर रखना पड़ेगा।”
इस दौरान आप अध्यक्ष ने कहा कि “सबको मिलजुलकर इस अभियान को उत्तराखंड की जनता तक पहुंचाना है। केजरीवाल की बिजली को लेकर चार गारंटी का फायदा उत्तराखंड के हर परिवार को मिलना चाहिए, जिसके लिए एक एक कार्यकर्ता पूरे जोश से जुट कर इस अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे।”

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: Video: मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का हुआ शुभारम्भ, प्रथम दो बालिकाओं के जन्म पर माता व नवजात कन्या शिशु को मिलेगी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like