खटीमा में हुए लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Please Share
खटीमा: पुलिस ने कलर लैब पर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करने में सफलता पाई है। मामले में पुलिस ने यूपी के अन्तर्राज्यीय चोरों के एक गिरोह को पकड़ा है।
बता दें, उधम सिंह नगर जिले की खटीमा कोतवाली क्षेत्र में फोटोमेन कलर लेब में लाखों के सामान की चोरी हुई थी, जो खटीमा में कलर लैब की तीसरी चोरी थी। जिसके खुलासे के लिये एसएसपी ने तीन पुलिस की टीमे बनायी थी। आज खटीमा कोतवाली में एएसपी देवेन्द्र पिंचा ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि, पुलिस ने पोलीगंज से राहुल मीणा और मो. आरिफ, बरेली यूपी निवासी दो चोरों को पकड़ा, जिन्होंने खटीमा के फोटोमेन कलर लैब में लाखों के सामान की चोरी को स्वीकार करते हुए खटीमा में दो और कलर लैबों में हुई चोरियों को भी स्वीकारा।
पकड़े गए दोनों चोर बहुत ही शातिर और अन्तर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। इन पर यूपी में पाँच मुकदमे और गैंगस्टर लगी हुई है। वहीँ उत्तराखंड में भी चोरियो के चार केस दर्ज हुए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like