Uttarakhand: वैकल्पिक पुल को पार करते समय एक युवक की पैर फिसलने से हुई मौत, SDRF ने डूबे युवक का किया शव बरामद

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट ; 
पिथौरागढ़: पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाँक 28 जुलाई 2021 को समय 07:22 बजे सायं SDM धारचूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गलाती, धारचूला में एक युवक गधेरे पर बने वैकल्पिक पुल को पार करते समय पैर फिसलने से गधेरे में जा गिरा। जिसपर SDRF धारचूला से SI मनोहर कन्याल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

Uttarakhand: वैकल्पिक पुल को पार करते समय एक युवक की पैर फिसलने से हुई मौत, SDRF ने डूबे युवक का किया शव बरामद 2 Hindi News Bharat »

टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग आरम्भ की गई। पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने व रात्रि होने के कारण युवक का पता नही चल पाया। जिसके बाद आज दिनाँक 29 जुलाई को प्रातः पुनः सर्चिंग ऑपरेशन आरम्भ किया गया। सर्चिंग के दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा तेज बहाव के बीच अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से उक्त युवक का शव बरामद कर कोतवाली धारचूला पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।
उक्त युवक गोपाल सिंह पुत्र लाल सिंह, उम्र 38 वर्ष, धामी गांव, गलाती, धारचूला का निवासी था जो अपने निजी कार्य के लिए धारचूला गया था, तथा शाम अपने पर घर वापस आते समय, तेज बहाव के कारण गधेरे में गिरा था। रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक मनोहर कन्याल, कांस्टेबल हरीश पांडेय, कांस्टेबल मनोज टोलिया, कांस्टेबल बालम सिंह व कांस्टेबल कुबेर रोंकली शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जन सम्पर्क एवं जन समस्याओं का हो समाधानः मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, दिए यह निर्देश

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like