पीएम मोदी की बहन का निधन, दिल्ली आकर बांधी थी राखी

Please Share

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंह बोली बहन शरबती देवी का 104 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया है। शरबती देवी का निधन झारखंड के धनबाद में हुआ।

पीएम मोदी की बहन का निधन, दिल्ली आकर बांधी थी राखी 2 Hindi News Bharat »पीएम के साथ राखी मनाकर सुर्खियों में आईं थीं शरबती
शरबती के सगे भाई का तकरीबन 50 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद से ही वे राखी पर उपवास रखती थीं। शरबती की इच्छा प्रधानमंत्री को राखी बांधने की थी। उनकी इच्छा को पूरी करने शरबती के बेटे ने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले साल लेटर लिखा था।

इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री निवास पर बुलावा भेजा गया। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया था। इसके लिए पीएम ने अपना प्रोटोकाल भी तोड़ा था। आपको बता दें शरबती देवी की शादी धनराज अग्रवाल से हुई थी। सरबती देवी अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्रियों को पीछे छोड़ गई हैं। खबर के अनुसार उनका दाह संस्कार रविवार 11 मार्च को बस्ताकोला स्थित गोशाला में किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply