Video: मोदी सरकार का ओबीसी के छा़त्रों के लिए ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी फैसला – भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी

Please Share
देहरादून 1 अगस्त, 2021: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नीट यूजी एवं नीट पीजी (एमबीबीएस/एमडी/एमएस/डिप्लोमा/बीडीएस/एमडी एस) जी के तहत अखिल भारतीय कोटे में ओबीसी अभ्यार्थियों के लिए 27 प्रतिशत व गरीब लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राकेश गिरी ने बताया कि ओबीसी सांसदों व ओबीसी मोर्चो के द्वारा पिछले लम्बे समय से आरक्षण की मांग प्रधानमंत्री से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से लगभग 4000 ओबीसी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जिसमें प्रतिवर्श 1500 ओबीसी विद्यार्थियों को एमबीबीएस में एवं 2500 ओबीसी विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएषन में लाभ मिलेगा।
राकेश गिरी ने कहा कि आजादी के लम्बे समय के बाद देश में एक ऐसी सरकार चल रही है, जिसने सामाजिक व शैक्षणिक रूप से पिछडे, दलित, अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक तौर पर कमजोर (ई डब्ल्यू एस) तबके के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। इसके लिए ओबीसी मोर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हैं।
आज के पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पवन भारद्वाज, गढ़वाल संयोजक राकेश कम्बोज व महानगर अध्यक्ष अनिल बेदी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Video: उत्तरप्रदेश में आंवला के सांसद धर्मेन्द्र कश्यप द्वारा जागेश्वर मंदिर के पुजारी और प्रबन्धक के साथ की गई अभद्रता को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार प्रद्रशन

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like