Mussoorie: पीड़िता की फेक इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील MSG करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share
मसूरी (Mussoorie): दून पुलिस से जानकारी मिली कि दिनांक 26/05/2021 को पीड़िता के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी फेक इंस्टाग्राम id बनाकर बार-बार अश्लिल msg करने के बाबत प्रार्थना पत्र साइबर क्राइम थाने में दिया गया। महिला संबंधित अपराध को गंभीरता से देखते हुए तत्काल IT ACT में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक मसूरी के सुपुर्द की गई।
क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक मसूरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। अभियुक्त मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।

 यह भी पढ़ें: स्कूल खोले जाने को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को नोटिस जारी, अगली सुनवाई 18 अगस्त को

गठित टीम के द्वारा दिनांक 03/08/2021 को अभियुक्त सुनील सती पुत्र भुवन सती, निवासी ग्राम गोठिण्डा, चेपडो थराली, जिला चमोली, उम्र 24 वर्ष को मांडुवाला प्रेमनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि “मैं मूल रूप से चमोली का रहने वाला हूँ और देहरादून मांडुवाला में रहकर Msc कर रहा हु। पीड़िता से मेरी मुलाकात करनपुर में कोचिग के दौरान हुई थी। जान पहचान बढ़ने पर पीड़िता को परेशान करने की नीयत से पीड़िता का फेक instagram एकाउंट बनाकर इंस्टाग्राम के जरिये अश्लील msg किये थे।”

Mussoorie: पीड़िता की फेक इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील MSG करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like