मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी धरे

Please Share
बागेश्वर: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करके दो लाख 45 हजार रूपये हड़पने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये बागेश्वर पुलिस ने दो लोगों को यूपी से हिरासत में लिया है। आरोपितों के बैंक खातों की जांच के बाद से 32 लाख की धोखाधड़ी की बात सामने आयी है।
बागेश्वर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, कपकोट तहसील के लीती गांव में रहने वाले बलवंत सिंह ने 30 जनवरी को कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। रिपोर्ट में दो लाख 45 हजार की धोखाधड़ी की शिकायत की गयी। रिपोर्ट में बताया कि, एक व्यक्ति ने उसे टावर लगाने का लालच देकर अपने खाते में धनराशि मंगवा ली। इसके बाद फोन करने वालों ने अपना फोन स्विच आफ कर दिया।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि, पुलिस ने मामले की पड़ताल के लिये आईटी एक्सपर्ट की टीम गठित करने के बाद जगह-जगह छापेमारी की कार्यवाही की। सर्विलांस के जरिये आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद टीम ने आगरा से हर्ष कुमार दुबे और संभल सिंह को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी आगरा के ही रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की छानबीन की गयी जिसमें 32 लाख की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। ये रकम कहां से मंगवाई गयी है इसके लिये अन्य राज्यों से भी संपर्क किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 9 टैबलेट, एक लैपटाॅप, 12 सिमकार्ड, 10 एटीएम कार्ड और दो फर्जी आईकार्ड बरामद किये हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like