Uttarakhand: पर्यटन मंत्री से मिला जीएमवीएन मैनेजर एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल, निगम की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने की, की मांग

Please Share
देहरादून: मैनेजर एशोसिएशन गढवाल मण्डल विकास निगम (जीएमवीएन) का एक प्रतिनिधि मण्डल निगम की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिला ।
मैनेजर एशोसिएशन गढवाल मण्डल विकास निगम का एक प्रतिनिधि मण्डल निगम की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से उनके कैंप कार्यालय सुभाष रोड़ पर मिला। इस अवसर पर एशोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ बेंजवाल ने कहा कि आज निगम की आर्थिक हालत बहुत जर्र-जर्र हैं, इस स्थिति से उभरने के लिए एफ एल 2 एवं खनन व्यावसाय निगम को दिया जाना उचित होगा।
उन्होंने गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं कुमाऊँ मण्डल विकास निगम का एकीकरण उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में करने की मांग की, जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पहले दोनों निगमों के एकीकरण पर एक राय बनाने की बात कही। उन्होने कहा कि यह पहले चरण की कार्यवाही है, इस पर निगम कार्मिकों को एक मत होना चाहिए। एशोसिएशन ने दैनिक समेकित एवं संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, और वर्षों से धूल फांक रही पदोन्नति की पत्रावली पर कार्यवाही की मांग की।
प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष विश्वनाथ बेंजवाल, महासचिव सुशील पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयदीप सिंह, उपाध्यक्ष ताजबर सिंह झिक्ंवाण, जिला संयोजक जनपद देहरादून प्रेम कण्डारी शामिल रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like