Dehradun: पत्नी मायके से न आने पर एक शख़्स ने 12 से ज्यादा वाहनों में लगाई आग, दो दुकानें को भी लगाई आग

Please Share
देहरादून (Dehradun): दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 20/2/2020 को थाना कोतवाली पर वादी परवेज ने सूचना दी कि पिछली रात लगभग 1:30 बजे उसकी गदों की दुकान पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाकर उसे व उसके परिवार के व्यवसाय सामान को जलाने की कोशिश की। इसी क्रम में चौकी आईएसबीटी के पास मुस्कान चौक पर एक टायर की दुकान में आग लगाई गई। इसके अतिरिक्त कई अन्य बाइकों में भी जगह जगह आग लगाई गई।

Dehradun: पत्नी मायके से न आने पर एक शख़्स ने 12 से ज्यादा वाहनों में लगाई आग, दो दुकानें को भी लगाई आग 2 Hindi News Bharat »

सूचना पर थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर मुकदमा अपराध संख्या 150/22 धारा 436 वादी की तहरीर पर पंजीकृत किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर आज शाम 18:00 बजे के करीब अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसका नाम इरफान पुत्र लतीफ अहमद, निवासी ब्राह्मणवाला मेहबूब, कालोनी कोतवाली पटेलनगर, देहरादून उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

Dehradun: पत्नी मायके से न आने पर एक शख़्स ने 12 से ज्यादा वाहनों में लगाई आग, दो दुकानें को भी लगाई आग 3 Hindi News Bharat »

अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका उसकी पत्नी के साथ पिछले 1 वर्ष से विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके मेरठ में रह रही है। वह दो तीन बार उसे लेने भी जा चुका है। पिछली रात उसकी पत्नी से उसकी फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद यह घर से बैग लेकर निकल गया और पहले इसने आईएसबीटी के पास मुस्कान चौक पर टायरों की दुकान में आग लगाई। उसके बाद क्लेमन्टाउन क्षेत्र में बाइकों में आग लगाई। फिर रेलवे स्टेशन गया। उससे पहले इसने रेलवे स्टेशन के आसपास भी कई बाइकों में आग लगाई। फिर वापस लौटकर ब्राह्मणवाला आया, जहां पर इसने बाइकों में आग लगाई तथा एक सोफे की दुकान में भी आग लगाई। अभियुक्त नशे का आदी है तथा कैप्सूल खाता है। इसकी नशे की आदत से परेशान होकर ही इसकी बीवी इसे छोड़ कर गई है। अभी उसके घर में इसकी मां और भाई हैं, जो दर्जी का काम करते हैं।

Dehradun: पत्नी मायके से न आने पर एक शख़्स ने 12 से ज्यादा वाहनों में लगाई आग, दो दुकानें को भी लगाई आग 4 Hindi News Bharat »

Dehradun: पत्नी मायके से न आने पर एक शख़्स ने 12 से ज्यादा वाहनों में लगाई आग, दो दुकानें को भी लगाई आग 5 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like