Uttarakhand COVID:1292 नए कोविड पॉजिटिव, पांच संक्रमितों की मौत

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में कोविड (Covid) संक्रमण बढ़ने के बाद अब मरीजों की मौत के आंकड़े भी बढ़ने लगे हैं। सोमवार को पांच कोरोना संक्रमितों मरीज़ों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को एम्स ऋषिकेश में तीन, दून मेडिकल कॉलेज में एक व पौड़ी जिले में एक संक्रमित मरीज़ की मौत हुई है।
इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 7429 हो गई है। सोमवार को देहरादून में 441, हरिद्वार में 254, नैनीताल में 220, यूएस नगर में 193 नए मरीज मिले है। अल्मोड़ा में 36, बागेश्वर में सात, चमोली में 15, चम्पावत में सात, पौड़ी में 56, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 14, टिहरी में 28 और उत्तरकाशी में 9 नए संक्रमित मरीज़ मिले हैं।
राज्य भर के अस्पतालों से सोमवार को 294 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 5009 हो गई है। 

हेल्थ बुलेटिन देखने के लिए क्लिक करें ⬇️

2022.01.10 Health Bulletin

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like