VIDEO Mussoorie: सोनिया आनंद रावत का किया कांग्रेसियों ने स्वागत

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी (Mussoorie): एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोक गायिका डॉ सोनिया आनंद रावत का मसूरी कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए और 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया।
इस मौके पर डॉक्टर सोनिया आनंद रावत ने कांग्रेसी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा शुरू से ही कांग्रेस की रही है और दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 
उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में आज भी कई क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है और पिछले 10 सालों में मसूरी विधायक के पास कोई भी ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिसे लेकर वह जनता के पास जा सके। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी गाड़ी में बैठकर सिक्योरिटी के साथ आते हैं और लोगों से मिलकर चले जाते है, जिस पर सोनिया आनंद रावत ने मसूरी विधायक गणेश जोशी को डॉन की संज्ञा दे डाली।
वहीं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि डॉक्टर सोनिया आनंद रावत के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है।
 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like