VIDEO उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने परिवार सहित हरकीपैड़ी पर की मां गंगा की पूजा अर्चना, देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

Please Share
हरिद्वार, दिनांक 03 फरवरी, 2022: उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को सपरिवार हरकीपैड़ी में मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा की सांध्यकालीन आरती में शामिल हुये। उन्होंने मां गंगा से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना की। इस मौके पर राज्यपाल को गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा तथा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने अंगवस्त्रम एवं गंगाजलि भेंट की।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 6 लोगों ​को किया पार्टी से निष्कासित

हरकीपैड़ी परिसर पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dehradun: जीएसटी (GST) विभाग ने आज फिर की कार्रवाई, तपोवन क्षेत्र से 118 शराब की बोतलें बरामद

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like