VIDEO : धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र थत्यूड़ में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार की जोरदार रैली, एक मंच पर दिखे भाजपा के सभी क्षेत्रीय नेता

Please Share
कृष्णपाल सिंह रावत की रिपोर्ट;
थत्यूड़: आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ खेल मैदान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट दिखे।
अपने संबोधित में जिला कोऑपरेटिव बैंक टिहरी गढ़वाल अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक सोच है और हमारी सोच देश हित के लिए है। पहले विद्यार्थी परिषद के रूप में कार्य किया, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। वही प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नौटियाल ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने धनोल्टी विधानसभा में जो भी फैसला लिया है, हम उसके साथ है और पूरा संगठन सहित पूरी पार्टी के कार्यकर्ता प्रीतम पवार के लिए समर्पित है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजय बनाने का दावा किया।
जनता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के धनोल्टी विधानसभा के प्रत्याशी प्रितम सिंह पवार ने कहा कि टीकाकरण के मामले में आज भी अमेरिका भारत से पीछे है। उन्होंने जनता से कहा कि हमें उत्साह होना चाहिए, लेकिन अती उत्साह नहीं होना चाहिए। ज्यादा उत्साह सही नहीं होता है। हमें धैर्य से काम करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता नाराज नहीं है। सभी एक मंच में खड़े हैं और एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार से लेकर पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बिठाना है, जो उनकी स्वयं की जिम्मेदारी है। जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए हर संभव कार्य करने का प्रयास रहेगा।
प्रीतम सिंह पंवार के संबोधन के बाद प्रचार गीत रिलीज किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, गीता रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, मंडल इकाई अध्यक्ष हीरामणि गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा सकलानी, सदस्य जिला पंचायत सनवीर बेलवाल, पृथ्वी सिंह रावत, जयपाल केरवान, जनक सिंह बिष्ट सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like