Pithoragarh: शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 67 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब/ बीयर व कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़ (Pithoragarh): आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने को लेकर आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में दिनांक 06.02.2022 को कोतवाली डीडीहाट व थाना थल पुलिस टीम द्वारा डीडीहाट स्थित माउण्ट व्यू बार एण्ड रेस्टोरेन्ट में छापेमारी कर बिना कागजात के अवैध रुप से रखी हुई विभिन्न मार्का की कुल 54 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व 13 बोतल बीयर बरामद की गई, जिस पर बार संचालक अभियुक्त प्रकाश कुमार पार्की पुत्र तुलाराम, निवासी ग्राम वर्ना ऐरी दूनाकोट, डीडीहाट जिला पिथौरागढ़, उम्र- 30 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Pithoragarh: शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 67 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब/ बीयर व कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: कांग्रेस ने पांच लोगों को छह साल के लिए किया निष्कासित, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा समेत यह लोग हुए निष्कासित

वहीँ मुवानी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. रतन सिंह, निवासी मुवानी, थल, जिला पिथौरागढ़, उम्र 39 वर्ष को 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया तथा बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना थल में धारा- 60 (2) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें: VIDEO Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी से मिले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, बने राज्य के ब्रांड एंबेसडर

Pithoragarh: शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 67 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब/ बीयर व कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार 3 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like