तेल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी, जानिये आज क्या हैं दाम…

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। शनिवार को एक बार पैट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल हुआ है। राजधानी में दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 81.63 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंची, जबकि डीजल के दाम में भी 24 पैसे प्रति लीटर का इज़ाफा हुआ। इसके साथ ही दिल्ली में अब डीज़ल 73.54 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल-डीजल इस वक्त सबसे महंगा मिल रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत में 34 पैसे और डीज़ल की कीमतों में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की नई कीमत 89.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और बढ़ने वाली हैं।

तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर की मुकाबले रुपये का गिरना है। चूंकि रुपये में लगातार गिरावट आ रही है, इसकी वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि तेल कंपनियों को कीमतों का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like