Dehradun: इलेक्शन ड्यूटी विकासनगर से वापस अपने घर आ रहे विकास अधिकारी ने पैदल जा रहे 4 होमगार्ड कर्मचारी व एक महिला को मारी टक्कर, घायलों के पैरों में आया फैक्चर व कुछ चोटे

Please Share
रायपुर, देहरादून (Dehradun): दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 15/02/22 को समय 07:25 बजे वाहन संख्या -UK07BW 3228 वैगन आर द्वारा गुरु राम राय पब्लिक स्कूल सहस्त्रधारा रोड, रायपुर गेट के सामने रोड पर पैदल जा रहे 4 होमगार्ड कर्मचारी व एक अन्य महिला को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में होमगार्ड रंजीत मीणा पुत्र शिव लाल मीणा निवासी होमगार्ड ऑफिस हनुमानगढ़ राजस्थान, होमगार्ड रघुवीर मंडल पुत्र नंदलाल निवासी हनुमानगढ़ वार्ड नम्बर 50 हनुमानगढ़ राजस्थान, होमगार्ड भंवर सिंह मीणा पुत्र हजारी लाल निवासी पुलिस लाइन हनुमानगढ़ राजस्थान, होमगार्ड राम खिलाड़ी मीणा पुत्र मनफूल मीना उम्र 45 वर्ष निवासी पुलिस लाइन हनुमानगढ़ राजस्थान व नौरती पत्नी बबलू उम्र 35 वर्ष निवासी ब्रह्मवाला खाला, रायपुर देहरादून घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। घायलों के पैरों में फैक्चर व अन्य चोटे आयी है। घटना कर फरार होने वाले वाहन-UK07BW 3228 वैगन आर को मय वाहन चालक संदीप सुमन पुत्र स्व हर्ष देव निवासी लेन नम्बर, 16 राजेश्वर नगर, फेज 2, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर देहरादून को वास्ते आवश्यक कार्यवाही चौकी लाया गया है। वाहन चालक संदीप सुमन, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल पानी मे विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त है, जो इलेक्शन ड्यूटी विकासनगर से वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान नींद की झपकी आने के कारण घटना होना बता रहा है। उक्त सम्बन्ध में तहरीर आने पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like