Watch Doon Police: अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलने वाला होटल संचालक गिरफ्तार, एक पीड़ित महिला को किया गया रेस्क्यू

Please Share
देहरादून: दून पुलिस (Doon Police) से जानकारी मिली है कि दिनांक 16 मार्च 2023 को विभिन्न सूचना माध्यम व मुखबिर के द्वारा कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
प्राप्त सूचना के आधार पर गोपनीय जानकारी की गई तो हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला के संचालक द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस उपलब्ध कराये जाने की जानकारी मिली, जिस पर 16/03/23 की रात्रि में AHTU टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को साथ लेकर होटल लीला पर दबिश दी तो होटल संचालक, एक महिला के साथ मिला, तथा मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उस पर चार बच्चों की जिम्मेदारी होने व आर्थिक तंगी के कारण मजबूरी में जब होटल संचालक द्वारा उसे सेक्स सर्विस देने के बदले अच्छे पैसे देने की बात कही तो मजबूरी में उसके द्वारा हामी भर दी और काफी समय से होटल संचालक के बुलाने पर होटल में आए ग्राहकों को यह सर्विस दे रही थी। मौके से पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त होटल को सील किया गया।
पूछताछ में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की होटल लीला के संचालक भरत सिंह द्वारा उक्त होटल लीज पर लिया गया था तथा फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण ग्राहको की कमी रहती थी, इस कारण उसने होटल के कमरे अनैतिक देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए। होटल में ग्राहक आने व उनके द्वारा सेक्स सर्विस की डिमांड करने पर संचालक द्वारा संपर्क में आई महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को सर्विस दी जाती थी, व ग्राहकों से पैसा लेकर उसका कुछ हिस्सा सर्विस देने वाली महिला को दिया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त भरत सिंह, उम्र 46 वर्ष (संचालक) पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह निवासी ग्राम हरगांव पोस्ट ऑफिस व तहसील आदिबद्री जनपद चमोली हाल पता 4 विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून का रहने वाला है।
गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी प्रभारी एएचटीयू देहरादून, महिला उपनरीक्षक अनीता नेगी एएचटीयू, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार एएचटीयू, कांस्टेबल सहदेव त्यागी एएचटीयू, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह एएचटीयू, महिला कांस्टेबल रैना एएचटीयू व थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम से थानाध्यक्ष उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, कांस्टेबल हेमवती बहुगुणा शामिल थे। 
सहारनपुर रोड पर स्थित होटल किंगफिशर पर अवैध क्रियाकलापों की सूचना पर AHTU व कोतवाली पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान होटल संचालक द्वारा होटल में अनियमितताएं बरते जाने पर संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त होटल को भी बंद कराया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like