बागेश्वर में सभी 38 पोलिंग बूथों पर होगी वैब कास्टिंग

Please Share

बागेश्वरः लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न करने के लिए बागेश्वर जिले की दोनों विधानसभाओं में 38 पोलियों बूथों पर वैब कास्टिंग की जाऐगी। जिसके लिए सभी बूथों पर विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। इसमें तैनात किए जा रहे सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 38 बूथों पर वैब कास्टिंग की जानी है। विधानसभा क्षेत्र 46-कपकोट में 19 और विधानसभा क्षेत्र 47-बागेश्वर में 19 बूथ चिन्हित किये गये हंै। उन्होंने कहा कि इन बूथों पर तैनात किये गये अधिकारी एवं कर्मचारियों को वैब कास्टिंग के संबंध में दिये जा रहे प्रशिक्षण को ठीक ढंग से समझ लें ताकि निर्वाचन के दिन किसी भी प्रकार से कोई समस्या न हो।

उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिन बूथों पर वैब कास्टिंग की जानी है, उन बूथों में विद्युत आपूर्ति और इंटरनेट कनैक्टविटि के संबंध में पहले ही पूरी तैयारी कर लें। यह भी निर्देश दिये हैंे कि निर्वाचन के एक दिन पूर्व सभी अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों में वैब कास्टिंग का पूर्वाभ्यास कर लंे जिससे निर्वाचन के दिन कोई समस्या ना हो। उन्होंने वैब कास्टिंग नोडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वैब कास्टिंग के लिए चयनित मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ जो भी आवश्यक उपकरण स्थापित करने हैं। उन्हें यथाशीघ्र सभी मतदेय स्थलों में उपलब्ध कराएं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like