Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह ने पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ उठाई आवाज, युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह

Please Share

 

Chandigarh: मशहूर पंजाबी रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh ने पंजाब में बढ़ती ड्रग्स समस्या को लेकर चिंता जताई है। हाल ही में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh से मुलाकात की, जहां पंजाब में नशे के बढ़ते प्रभाव और युवाओं पर उसके असर को लेकर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान हनी सिंह ने कहा कि ड्रग्स केवल युवाओं का भविष्य ही नहीं बल्कि पूरे परिवारों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने करियर, परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

GulmargRescue: गुलमर्ग गोंडोला में बड़ा हादसा टला, 310 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

वहीं तरुण चुघ ने कहा कि हनी सिंह पंजाब के बेटे हैं और उन्होंने देश विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जब लोकप्रिय कलाकार समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव युवाओं पर पड़ता है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान और युवाओं तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हनी सिंह के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों संग की उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक, अतिक्रमण हटाने और भू कानून उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Hello Uttarakhand News

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like