GulmargRescue: गुलमर्ग गोंडोला में बड़ा हादसा टला, 310 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

Please Share

Srinagar (GulmargRescue): जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण बड़ा हादसा टल गया। गोंडोला सेवा अचानक रुकने से करीब 310 पर्यटक हवा में लटकी केबल कारों में फंस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही , HAWS, (SDRF), और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
बचाव दल ने खराब मौसम और ठंड के बीच रस्सियों एवं विशेष उपकरणों की मदद से 52 केबल कारों में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान लगभग 6 घंटे तक चला, जबकि शुरुआती अनुमान 12 घंटे का लगाया गया था।

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों संग की उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक, अतिक्रमण हटाने और भू कानून उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रेस्क्यू के बाद सभी पर्यटकों को प्राथमिक चिकित्सा, गर्म भोजन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की गंभीर जनहानि की सूचना नहीं है।
घटना के बाद गोंडोला सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है तथा तकनीकी विशेषज्ञों की टीम खराबी के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने बचाव अभियान में शामिल सभी एजेंसियों और जवानों की तत्परता एवं साहस की सराहना की है।

IAS & PCS Transfers: उत्तराखण्ड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

Hello Uttarakhand News

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like