New Delhi (India-Australia): ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना करते हुए कहा है कि भारत इस दशक में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।
एंथनी अल्बनीज़ ने भारत के साथ बढ़ते संबंधों को दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में भारत की उनकी दो यात्राएं उनके राजनीतिक जीवन के सबसे सम्मानजनक अनुभवों में शामिल रही हैं। अल्बनीज़ ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में स्वागत करने को लेकर उत्साहित हैं।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते व्यापारिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग समझौते के बाद व्यापार और निवेश के नए अवसर तेजी से बढ़े हैं। इसके साथ ही रक्षा, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और इंडो पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।
Operation Prahar: ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
