हरिद्वार कुंभ: बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे देश-विदेश के तीर्थयात्री

Please Share

हरिद्वार: आगामी साल हरिद्वार में होने वाले कुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को मुफ्त बस यात्रा मुहैया कराने की तैयारी है। तीर्थयात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए मेला क्षेत्र के अलावा हरिद्वार व ऋषिकेश के बीच लो फ्लोर बसें संचालित की जाएंगी। जिसमें मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।

हरिद्वार कुंभ को लेकर सरकार व शासन के स्तर से बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। सरकार का प्रयास यह है कि प्रयागराज की तर्ज पर हरिद्वार कुंभ का आयोजन भी भव्य तरीके से किया जाए।

इसमें देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम की ओर से मेला क्षेत्र के साथ ही हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच लो फ्लोर सिटी बसें संचालित करने की योजना है।

परिवहन सचिव शैलेश बगौली का कहना है कि कुंभ के दौरान परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत तीर्थयात्रियों को मुफ्त यात्रा कराना भी शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like