Big Relief in Dehradun: Nanda Ki Chowki Bridge Safe | 12 घंटे बाद एप्रोच रोड दुरुस्त, यातायात बहाल

Please Share
Dehradun: (Nanda Ki Chowki Bridge) देहरादून के नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि, दिनभर चले मरम्मत कार्य के बाद एप्रोच रोड को दुरुस्त कर यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार अब मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू हो गई है।
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह जाने के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। पुल की मुख्य संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। लगातार चले कार्य के बाद एप्रोच रोड को दुरुस्त कर यातायात के लिए खोल दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिली।
पीडब्ल्यूडी सचिव ने बताया कि विभाग के मुख्य अभियंता को मौके पर भेजकर घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही अथवा निर्माण मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (Nanda Ki Chowki Bridge)

Amarnath Yatra Bus Major Accident 2026: गंदरबल में बस खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल

उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का बहाव तेज है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बहाव की दिशा बदलने का प्रयास किया जा रहा है तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर तैनात हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में वर्षा से प्रभावित सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के लिए विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। विभागीय पोर्टल पर बंद सड़कों की स्थिति का लाइव अपडेट भी उपलब्ध कराया जा रहा है और प्रयास है कि अधिकतम सड़कों को 24 घंटे के भीतर यातायात के लिए खोल दिया जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में तेजी लाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित निर्माण कार्य की जांच कर जिम्मेदारी तय करने को कहा गया है।
फिलहाल नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  (Nanda Ki Chowki Bridge)

Watch Dehradun Bridge Damaged 2026: देहरादून में बारिश का कहर, नंदा की चौकी का नया पुल क्षतिग्रस्त, अस्थायी पुल भी बहा, आवाजाही प्रभावित

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like