पिथौरागढ़ विस उपचुनाव मतगणना: आठवें राउंड में भी भाजपा आगे

Please Share
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में आज मतगणना की जा रही है। मतगणना 11 राउंड में होगी। उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में हैं। और जानकारी के मुताबिक मतगणना के आठवें राउंड में भी स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्र पंत आगे हैं।
लाइव अपडेट :
12:08 PM: आठवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत आगे चल रही हैं। भाजपा को 2521, कांग्रेस को 2158, सपा को 74 और नोटा को 73 वोट पड़े।
11: 45 AM: सातवें राउंड के बाद भाजपा को 1514 वोटों की लीड मिल गई है। सातवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 2313, कांग्रेस को 2245, सपा को 56 और नोटा को 72 वोट पड़े।
11: 20 AM: छठे राउंड के बाद भाजपा 1446 वोटों से आगे चल रही है। छठे राउंड की मतगणना में भाजपा को 3289, कांग्रेस को 3040, सपा को 472 और नोटा को 457 वोट पड़े।
11: 10 AM : पांचवें राउंड के बाद भाजपा को कुल 1197 वोटों की बढ़त मिली है। पांचवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 2670, कांग्रेस को 2206, सपा को 43 और नोटा को 76 वोट पड़े।
10:30 AM: चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा ने बढ़त जारी रखी है। भाजपा को 2794, कांग्रेस को 2516, सपा को 50 और नोटा को 90 वोट पड़े हैं।
10:18 AM: तीसरे राउंड में भी भाजपा आगे है। भाजपा को 2718, कांग्रेस को 2351, सपा को 69 और नोटा को 119 वोट पड़े हैं।
10:00 AM : दूसरे राउंड में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस को 2361, सपा को 234 और नोटा को 104 वोट पड़े हैं।
9:11 AM: पहले राउंड में 88 मतों से भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को 2405, कांग्रेस को 2317, सपा को 76 और नोटा को 68 वोट पड़े हैं।
8: 30 AM: पहले 556 डांक मत पत्रों की गणना हुई। मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से गणना हो रही है।
8:00 AM: मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना चल रही है। दोपहर 12 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like