Watch Major Bus Accident in Chamba: चंबा हिमाचल प्रदेश में बड़ा बस हादसा: 100 फीट नीचे गिरी निजी बस, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत, 11 घायल

Please Share
चंबा, हिमाचल प्रदेश (Major Bus Accident in Chamba): हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तिस्सा बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चालूज मोड़ के पास एक निजी बस करीब 100 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, निजी बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। बस में कुल 18 यात्री सवार थे। सुबह करीब 7:15 बजे चालूज मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Big Administrative Reshuffle in Haryana, 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले

पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के अनियंत्रित होने के बाद यह हादसा हुआ।
फिलहाल हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। (Major Bus Accident in Chamba)

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like