BJP विधायक चैम्पियन पर गिरी गाज, 3 माह के लिए भाजपा से निलम्बित

Please Share

देहरादून: भाजपा विधायक कुँवर प्रणव चैम्पियन द्वारा पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार व कुछ अन्य अनुशासनहीनता के प्रकरणों प्राथमिक जाँच के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चेंपियन को तीन माह के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित कर दिया है ।

प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने तीन महीने के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। वे विधानमंडल दल और पार्टी की बैठकों में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्हें कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है । चेंपियन के ख़िलाफ़ कुछ अन्य मामलों में जाँच चल रही है।

बता दें कि पार्टी ने चैंपियन पर ये कार्रवाई कुछ दिन पूर्व एक मीडियाकर्मी को कथित रूप से धमकी देने के मामले में की है। पहले से ही अनुशासनहीनता की जांच में फंसे चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक मीडियाकर्मी को धमका रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा के अनुशासन को लेकर भी कई तरह के प्रश्न खड़े हुए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like