30 वर्ष के अविवाहित व्यक्ति ने पंखे से लटककर किया सुसाइड, वर्तमान में बेरोजगार चल रहा था युवक

Please Share

देहरादून: थाना नेहरुकोलोनी से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 03/09/20 केे माजरी माफी में किसी व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है, जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मधुबन कॉलोनी नियर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, माजरी माफी में संजय सिंह नेगी पुत्र राजेश सिंह नेगी उम्र 30 वर्ष, जो कि अविवाहित है, ने पंखे से लटककर सुसाइड कियाग या था। यह घटना सुबह 8:00 बजे की है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलिटेन: आज 946 ओर कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 9 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

मृतक के संबंध में जानकारी करने में पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतक पूर्व में प्राइवेट जॉब किया करता था तथा वर्तमान में बेरोजगार चल रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचायत नामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply