बडोवाला में एक 50 साल के व्यक्ति ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान

Please Share

देहरादून: थाना सेलाकुई से सुचना प्राप्त हुई कि दिनांक 05-08-2020 को समय 06:00 के आसपास एक व्यक्ति ने बडोवाला, भाऊवाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। जिसको देखते हुए चौकी सेलाकुई से पुलिस को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर जाकर पुलिस द्वारा देखा गया कि राजेश वर्मा, पुत्र मदनपाल वर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ोवाला, भाऊवाला, सेलाकुई, जनपद देहरादून द्वारा अपने घर में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या करना पाया गया।

पुलिस द्वारा मृतक की आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी की गई, तो प्रकाश में आया कि मृतक 2:00 बजे से 4:00 सांय तक अपने परिजनों के साथ ही घर के आंगन में बैठा था। उसके बाद मृतक राजेश वर्मा अपने कमरे में चला गया था। उसके पश्चात 6:00 बजे सांय के आसपास मृतक के परिजनों द्वारा उसके कमरे में जाकर देखा गया, तो मृतक राजेश वर्मा द्वारा पंखे के सहारे चुन्नी का फंदा डालकर आत्महत्या की गई थी। जिसपर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर, नियमानुसार पंचायतनामा भरकर, शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु मोर्चरी विकासनगर भेजा गया।

उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा पारिवारिक कलह से आत्महत्या करना पाया गया। इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply