कुशमाण से भिनगड़ी आ रही कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट

पिथौरागढ़: गणाई गंगोली के भिनगडी सड़क में कुशमाण से भिनगड़ी आ रही एक आल्टो कार UK05B4468 लगभग 11:30 पर अचानक असंतुलित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे सवार अशोक कुमार, पुत्र प्रेम राम, ग्राम भिनगड़ी, उम्र 43 वर्ष की हॉस्पिटल लाते समय मृत्यु हो गयीय़। चालक पूरन सिंह बोरा, पुत्र गुसाई सिंह, उम्र 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गांव वासियों की मदद से अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र गणाई गंगोली ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक हुई खत्म, लिए गए यह फैसले

हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीँ घायल पूरन सिंह का प्राथमिक उपचार कर अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। मृतक अशोक कुमार पोस्ट मेन के पद में भिनगड़ी में कार्यरत था। उसके दो बच्चे हैं जिसमे एक लडक़ी 9वी एवं एक लड़का 7 में पड़ता है। प्राथमिक उपचार पर डॉ नीतू कार्की ने बताया कि घायल पूरन सिंह के सर पर चोट आई है जिस कारण उनको 11 टांके लगे हैं और बाद में उनको 108 के माध्यम से अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, दिये सुधारीकरण के निर्देश

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply