150 मीटर गहरी खाई में गिरा जेसीबी, एक युवक की मौत

Please Share

150 मीटर गहरी खाई में गिरा जेसीबी, एक युवक की मौत 2 Hindi News Bharat »

थत्यूड़ः आज सुबह थत्यूड़ से दो किलोमीटर पहले एक जेसीबी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

150 मीटर गहरी खाई में गिरा जेसीबी, एक युवक की मौत 3 Hindi News Bharat »

कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनील दत्त पंत ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को बताया कि सुबह ही सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत गढ़खेत नामक स्थान पर एक जेसीबी जो विकासनगर से थत्यूड़ आ रहा था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सवार दोनों व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक विक्की पुत्र शिवचंद निवासी होशियारपुर, पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल विनेश कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश को उपचार के लिए हरबर्टपुर अस्पताल भेज दिया गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि घटना कल देर रात 2:30 बजे के आस-पास की बताई जा रही है, लेकिन सूचना आज सुबह ही पुलिस को मिली।

150 मीटर गहरी खाई में गिरा जेसीबी, एक युवक की मौत 4 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply