अनियंत्रित होकर एक वाहन (छोटा हाथी) सड़क से करीब 50 मीटर नीचे टॉन्स नदी में जा गिरा, एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत

Please Share
देहरादून: आज दिनांक-16/02/2021 को समय करीब 19.30 बजे कालसी-मीनस मार्ग पर कालसी से करीब 6 किलोमीटर आगे लालढ़ांग के पास एक वाहन (छोटा हाथी) नंबर-UK16CA- 0734 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे टॉन्स नदी में गिर गया जिससे चालक योगेश पुत्र भाग सिंह, उम्र-38 वर्ष, निवासी पश्चिमीवाला, विकासनगर, जनपद देहरादून को चोटें आ गयी तथा वाहन में सवार चालक योगेश के मामा रमेश चंद्र पुत्र गंगा राम, उम्र 55 वर्ष, निवासी शकरपुर, सहसपूर, जनपद देहरादून की गंभीर चोटों से मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक रमेश के शव को थाना कालसी पुलिस द्वारा खाई से निकालकर विकास नगर मोरचरी भेजा जा रहा है। घायल चालक योगेश को  घायल अवस्था में वाहन से निकालकर प्राइवेट वाहन से कालसी चिकित्सालय भेजा गया है जहाँ उसकी स्थिति सामान्य है। उक्त वाहन रूपऊ हिमाचल से वापस विकास नगर आ रहा था। घटना के कारण की जाँच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like