देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत हुआ मुकदमा पंजीकृत

Please Share

देहरादून: थाना रायपुर से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 17 अगस्त, 2020 की रात्रि में गढ़वाली कॉलोनी रिंग रोड, रायपुर में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है, एवं उसके परिजन उसे लेकर कोरोनेशन अस्पताल गए, जहां चिकित्सक द्वारा उक्त महिला को मृत घोषित किया गया है। 

जिस सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उक्त महिला ज्योति देवी पत्नी सूरज कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष ने कल शाम करीब 6:30- 7:00 बजे अपने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली थी। उक्त महिला के परिजनों द्वारा उससे कोरोनेसन अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर मृतिका के कमरे को पुलिस द्वारा सील किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतिका की शादी वर्ष 19/11/2018 में हुई थी। पंचायत नामा की कारवाई आज दिनांक 18/08/20 को मजिस्ट्रेट द्वारा की गई एवं अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई के उपरांत मृतिका की माता धुपा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम पोखरी, पोस्ट भासान गांव जिला पौड़ी गढ़वाल द्वारा थाना रायपुर पर दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 199/20 धारा 498(ए)/304 (बी) आईपीसी एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply