अम्बीवाला क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक सप्ताह पूर्व ही खरीदा था सेकंड हैंड छोटा हाथी

Please Share

देहरादून: थाना बसंत विहार से सूचना मिली कि आज दिनांक 18/07/20 की प्रातः अम्बीवाला क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गयी है। जिसपर थाना वसंत विहार से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर मृतक युवक की पहचान प्रवीण पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह निवासी संजय कॉलोनी, अम्बीवाला, थाना वसंत विहार, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन की नई गाइडलाइन्स हुई जारी, इन ज़िलों में शनिवार व रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, अन्य राज्यों से आने वालों के लिए भी गाइडलाइन्स जारी

मृतक के संबंध में जानकारी करने पर उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक पूर्व में ड्राइवरी का कार्य करता था तथा 1 सप्ताह पूर्व ही उसके द्वारा सेकंड हैंड छोटा हाथी खरीदा था तथा वर्तमान में वह उसे चलाने का कार्य कर रहा था। कल रात मृतक करीब 08:00 बजे अपने घर आया तथा कुछ देर रुकने के बाद किसी कार्य से बाहर जाने की बात कह कर घर से चला गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 120 और कोरोना पॉज़िटिव जिसमे 69 संक्रमित मरीज़ के संपर्क में आए हुए लोग, ऊधमसिंह नगर में हॉटस्पॉट में भारी इज़ाफ़ा

आज प्रातः परिजनों द्वारा उजाला होने पर देखा गया कि घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर मृतक द्वारा एक पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: Three militants have been killed in an encounter in Shopian

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply