अभी तक आधार नंबर से लिंक नहीं कराया राशन कार्ड तो जाने खबर…

Please Share
बागेश्वर अगर आपने अभी तक अपना राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं किया है तो यह खबर आपके लिये महत्वपूर्ण है। जिला आपूर्ति विभाग ने अगले महीने जून से उन उपभोक्ताओं के राशन आवंटन पर रोक लगा दी है जिन्होंने अभी तक अपना राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक नहीं कराया है। सभी सरकारी सस्ते गल्ले विक्रेताओं को इस बारे में निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

बागेश्वर जिले में राशन कार्डों के नवीनीकरण और पुराने राशन कार्डों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। 80 प्रतिशत राशन उपभोक्ताओं ने अपने कार्ड ऑनलाइन करा लिये हैं। जबकि 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अपने राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं किये हैं। हालांकि इन 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं में वे परिवार भी शामिल हैं जो अपने अपने क्षेत्रों से पलायन कर चुके हैं। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की मानें तो ऑनलाइन प्रक्रिया के समय ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जिन्होंने दो जगह राशन कार्ड बनाये हुये हैं। ऑनलाइन करते समय परिवारों का  आधार कार्ड भी मांगा जा रहा है जिससे कमियां सामने आ रहीं हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन परिवारों ने दो राशन कार्ड बनाये हैं उनके एक राशन कार्ड को निरस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन नहीं किया है उन्हें अगले महीने जून से राशन नहीं मिलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like