देहरादून: दुकान में लगी आग, कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत

Please Share

देहरादून: देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पलटन बाजार के पास घोसी गली में एक टेलर की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अंदर सो रहे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दुकान का शटर तोड़कर आग पर किसी तरह से काबू पाया। लेकिन अंदर सो रहे व्यक्ति को बचा नहीं सके। जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के मनिहारन गांव निवासी 26 वर्षीय जयप्रकाश बिज इंटरप्राइजेज में टेलरिंग का काम करता था। वह अकसर यहां काम खत्म करने के बाद दुकान के अंदर ही सो जाता था। शनिवार देर रात को भी वह अंदर ही सोया था। लेकिन वहां आग लग गई। शटर बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like