देहरादून: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज है। इस बैठक में सरकार कर्मचारियों को राज्य आयुष्मान योजना के दायरे में लाने पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा बैठक में कुछ विभागीय सेवा नियमावलियों को मंजूरी मिल सकती है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सुबह नौ बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। बैठक में सरकारी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना के तहत लाने के लिए लंबे समय से विचाराधीन प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। राज्य के आयुष्मान कार्ड धारकों को केंद्रीय अटल आयुष्मान में शामिल किया जाएगा। इससे बीमार व्यक्ति देश के किसी भी पंजीकृत अस्पताल में इलाज करवा सकता है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

