आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओँ ने सरकार से की मांग, प्रतिमाह मानदेय बढ़ाया जाए

Please Share

देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में  उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय कुच किया। इस दौरान प्रदेश से लगभग  30 हजार कार्यकर्त्रीयों ने हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष कमला सती ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने सराकर से मांग करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 हजार और सहायिका को 12 हजार प्रतिमाह न्यूनतम  मानदेय दिया जाए। वहीं अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों को नहीं माना तो सभी कार्यकर्त्री एक माह के लिए अनिश्चितकालीन धरना करने को मजबूर हो जाएंगे।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like