सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले आज से शुरू किया बड़ा सर्च आॅपरेशन

Please Share

जम्मू-कश्मीर : रक्षा मंत्री के दौर के बाद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कई गांवों में सेना ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इस सर्च ऑपरेशन में सेना के साथ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भी शामिल है। सर्च ऑपरेशन सेना ने सोमवार सुबह से शुरू किया है. रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को कश्मीर दौरे पर थीं। उन्होंने वहां सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की।

आतंकियों ने पिछले गुरुवार को ऐसे लोगों को अगवा कर लिया था, जिनके परिजन जम्मू कश्मीर पुलिस में काम करते हैं। हालांकि बाद में अगवा किये गए सभी लोगों को मुक्त कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि आतंकियों ने शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतीपुरा से कम से कम आठ लोगों को अगवा किया था। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने कश्मीर दौरे के दौरान घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैन्य अधिकारियों ने उन्हें रक्षा तैयारियों और घुसपैठ निरोधी ग्रिड के बारे में जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से घाटी में पुलिस कर्मियों के परिजनों को अगवा करने की घटनायें बढ़ा गयी थी।

सेना के अधिकारियों ने कहा कि सीतारमण के साथ सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह भी दौरे में साथ थे। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। मौके पर मौजूद कमांडरों ने उन्हें रक्षा तैयारियों और घुसपैठ निरोधी ग्रिड के बारे में जानकारी दी। जवानों के साथ अपनी बातचीत में रक्षा मंत्री ने उनके पेशेवर कौशल और नियंत्रण रेखा पर 24 घंटे कड़ी सतर्कता बरतने की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने विरोधी ताकतों की किसी भी कुटिल चाल से निपटने के लिये सतर्क रहने को कहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like