APP की लिस्ट जारी होने के बाद केजरीवाल ने कहा…

Please Share

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी  ने 46 मौजूदा उम्मीदवारों को टिकिट दिया  है। जबकि 15 का टिकट काट दिया है। ‘आप’ की जारी सूची के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से, जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ चुके पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा को राजेंद्र नगर से, जबकि आतिशी को कालकाजी से मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने इस बार 6 की जगह 8 महिलाओं को टिकट दिए हैं। आप की सूची जारी होने के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। ट्वीट कर केजरीवाल ने सभी को शुभकामनाएं दी और और लिखा कि आत्मसंतुष्ट होकर बैठे नहीं मेहनत करें। AAP और हम पर लोगों का बहुत भरोसा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like