वाहन दुर्घटना के बाद दूसरे दिन मिला एक शव, अभी भी दो लापता

Please Share

चमोली: जिले के उर्गम गांव में बीते गुरूवार को एक वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें 3 लोग लापता बताये जा रहे थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा लापता लोगों के तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया गया था जिसमें शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि बीते गुरूवार को सुबह लगभग 8:30 बजे वाहन संख्या नम्बर यू.के.11सी.ए. 1068  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें करीब आठ लोग सवार थे। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे थे।  वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान सभी घायलों को इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती कराया गया साथ ही अन्य 3 लोगों की तलाशी के लिए अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ टीम को करीब 24 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया है साथ ही अन्य दो लापता लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बरामद किये गये शव की पहचान सतेश्वरी देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी गुदाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं शेष दो लापता सुभाष उम्र-35 वर्ष पुत्र बचन सिंह व अंजनी देवी उम्र-38 वर्ष पत्नी वीरेंद्र सिंह की तलाश जारी है।

वाहन दुर्घटना के बाद दूसरे दिन मिला एक शव, अभी भी दो लापता 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like