आराकोट: आपदा पीड़ितों के लिए मददगार बनी ये दो संस्थाएं, पहुंचाई राहत सामग्री

Please Share

आराकोट: आराकोट में हुई त्रासदी से सैकड़ों लोगों के घर उजड़ गए और कई क्षेत्रों के लोग पानी और खाने के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे है। ऐसे में इन लोगों को  राहत सामग्री जुटाने के लिए आरडी फाउंडेशन और रोटरी क्लब जोन 12 मिलकर आगे आये। इन संस्थाओं ने मंगलवार को आपदा पीड़ितों के लिए कपड़े और खाने पीने का जरुरी सामान पंहुचाया ।

इसके साथ ही उत्तरकाशी क्षेत्र के डीएम आशीष श्रीवास्तव ने आरडी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ राजीव धर और रोटरी क्लब ज़ोन 12 की ऐ जी जागृति नवाबी का शुक्रिया करते हुए कहा की यह सामान हम जरुरतमंद लोगों तक जल्द से जल्द पहुचाएंगे साथ ही उन्होंने कहा की क्षेत्र की सारी सड़के दुरस्त कर दी गयी हैं एक, दो सड़कें है। जिनमे अभी काम चल रहा है लेकिन जल्द ही उन्हें भी दुरस्त कर दिया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like