आरोपों से घिरे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Please Share

नई दिल्ली: यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद फिरोज खान ने अपने इस पद से इस्तीफा दिया है, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकार भी कर लिया है। बता दें कि फिरोज पर यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगा था।

आरोपों से घिरे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा 2 Hindi News Bharat »

दरअसल, भिलाई की रहने वाली युवती जो कि एनएसयूआई की राज्य इकाई की सदस्य भी है, उन्होंने फिरोज खान पर आरोप लगाए थे। युवती ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी इस मामले की शिकायत की। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के बेंगलुरु में एनएसयूआई का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। उस वक्त यह महिला कार्यकर्ता वहां मौजूद थीं। आरोप है कि उसी अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने इस महिला कार्यकर्ता का यौन शोषण किया था। आरोपों के बाद पार्टी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसमें सुष्मिता देव, रागिनी नायक और दीपेंद्र हुड्डा शामिल थीं।

मामले को लेकर कांग्रेस की आंतरिक कमेटी जांच कर रही थी। इसके बाद जांच रिपोर्ट तो सार्वजनिक नहीं हुई, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान से इस्तीफा जरूर ले लिया गया है। माना जा रहा है यह इस्तीफ़ा उसी यौन दुर्व्यवहार मामले की परिणिति है। सूत्रों के मुताबिक, फिरोज खान ने सोमवार को इस्तीफा सौंपा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

You May Also Like