आतंकी हमले के विरोध में दून रहा बंद, विभिन्न संगठनों ने पुतला दहन कर जताया विरोध

Please Share

देहरादून: आतंकी हमले के विरोध में व्यापारिक और अन्य संगठनों ने शनिवार को उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। देहरादून में बाजार बंद कर आक्रोशित व्यापारियों ने रैली निकाली। हालाँकि, बंद के दौरान, आवश्यक सेवाएं इससे बाहर रहेंगी। प्रदेश के अन्य शहरों में भी व्यापारियों सहित सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों ने शहर एवं ग्रामीण अंचल में जगह-जगह प्रदर्शन किया। देहरादून में शहरवासियों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर केंद्र सरकार से कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सभी लोगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद, पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like