आतंकी हमले को लेकर लोगों में भारी रोष, जलाये पाकिस्तान के पुतले

Please Share

पिथौरागढ़: पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले से देश भर में लोगों में गुस्सा है। इसी क्रम में पिथौरागढ़ में  लोगों का कहना है कि, आतंकियों को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि, इस नापाक  हरकत का जबाव सरकार को जल्द देना चाहिये। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना आक्रोश  जाहिर किया। जिला मुख्यालय के साथ ही बेरीनाग मे भी लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही सरकार से आतंकियों का सफाया करने का आवहान किया।

मसूरी में भी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के दस्ते पर आतंकी हमले को लेकर जबरदस्त रोष दिखाई दिया। यहाँ भारतीय जनता पार्टी और हिन्दु जागरण मंच के तत्वाधान में लोग मसूरी के पिक्चर पैलेस चैक पर एकत्रित हुए और पाकिस्तान मुरदाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले करके अपने गुस्से को व्यक्त किया। वहीँ प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को सबक सिखाने की अपील की। सभी लोगों ने सीआरपीएफ के दस्ते पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्वाजलि अर्पित की व शहीद जवानों के परिवारों के प्रति अपनी दिली संवेदनाएं जाहिर की। उन्होने कहा, अब समय आ गया है जब पाकिस्तान को मुंहतोड जवाब देकर उसका खात्मा किया जाये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like