आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही, मायावती के भाई की 400 करोड़ की जमीन जब्त

Please Share

लखनऊ: आयकर विभाग ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने 400 करोड़ रुपये के एक बेनामी प्लॉट को जब्त किया है। यह प्लॉट दिल्ली से सटे नोएडा में है।

दरअसल, मायावती के भाई आनंद कुमार की संपत्ति की जांच आयकर विभाग कर रहा था। आयकर विभाग को इस जांच में पता चला कि आनंद कुमार के पास नोएडा में 28328 स्क्वायर मीटर का एक बेनामी प्लॉट है।सात एकड़ में फैले इस प्लॉट की कीमत करीब 400 करोड़ रुपये है। आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के इस बेनामी प्लॉट को जब्त करने का आदेश 16 जुलाई को विभाग की दिल्ली स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने जारी किया था। इसके बाद आज यानी 18 जुलाई को आयकर विभाग ने प्लॉट को जब्त कर लिया है।

आयकर विभाग के सूत्रों का दावा है कि आनंद कुमार की कुछ और बेनामी संपत्तियों की जानकारी उनके पास है, जिसे भविष्य में जब्त किया जा सकता है। आनंद कुमार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की आंच मायावती तक पहुंच सकती है. इस मामले की जांच आयकर विभाग के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रही है।

आपको बता दें कि आयकर विभाग के मायावती के भाई आनंद कुमार कभी नोएडा प्राधिकरण में मामूली क्लर्क हुआ करते थे। मायावती के सत्ता में आने के बाद आनंद कुमार की संपत्ति अचानक तेजी से बढ़ी। उनके ऊपर फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये लोन लेने का आरोप भी लगा था। कहा जाता है कि उन्होंने पहले एक कंपनी बनाई थी। 2007 में मायावती की सरकार आने के बाद आनंद कुमार ने एक के बाद एक लगातार 49 कंपनियां खोलीं। देखते ही देखते 2014 में वह 1,316 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like