भाजपा विधायक का विवादित बयान- “अब हर कोई गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकता है”

Please Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर के खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसका विडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने को कहा कि, “पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं क्योंकि वो कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी कर पाएंगे।”

वीडियो में विधायक अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे हैं। विधायक ने कहा, “कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करवा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है। क्या दिक्कत है? पहले वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर किसी उत्तर प्रदेश के छोरे (लड़के) से शादी कर ले, तो उसकी नागरिकता खत्म।
भारत की नागरिकता अलग, कश्मीर की अगल… और जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं यहां पर, उनको खुशी मनानी चाहिए… शादी वहां करना, कश्मीरी गोरी लड़की से। खुशी मनानी चाहिए। पूरे चाहे हिंदू, मुस्लमान कोई हो। ये पूरे देश के लिए उत्साह का विषय है।”

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like