…अब शाहरूख खान की फिल्म की शूटिंग होगी उत्तराखंड में!

Please Share

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य बॉलीवुड को भा रहा है, यही कारण है कि, यहां लगातार फिल्मों की शूटिंग जारी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इसी माह शूटिंग की संभावनाएं तलाशने उत्तराखंड आ रहे हैं। उन्हें फिल्म के हिसाब से यहां की लोकेशन पसंद आई तो जल्द ही उनकी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हो सकती है।

किंग खान के इसी माह उत्तराखंड आने की खबर की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री ने आरओबी के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान दी। सरकार उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने पर जोर दे रही है। और इस क्रम में बड़े सुपरस्टारों की फिल्म की शूटिंग इस दिशा में अहम माना जा रहा है। बड़े सुपरस्टारों को फिल्म शूटिंग के लिए आमंत्रित भी किया जा रहा है। ताकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता से दुनिया रूबरू हो सके। साथ ही यहां पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

बता दें कि, अब तक रजनीकांत, शाहिद कपूर, जॉन अब्राहम समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग कर चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like