अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जायेगा मुगलसराय रेलवे जंक्शन

Please Share

चंदौली: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से योजनाओं और जगहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। कई सरकारी भवनों का रंग भी बदलकर भगवा कर दिया गया। आज मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया गया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का उद्घाटन किया।

जंक्शन का नाम बदलने के साथ ही यहां एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाई गई। मालगाड़ी में चालक दल की सभी सदस्य महिला हैं। एकात्मता एक्सप्रेस नाम की ये पैसेंजर ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से लखनऊ के बीच चलेगी। इसके अलावा स्मार्ट यार्ड प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया गया।

दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन को पहले ही भगवा रंग में रंग दिया गया था। साथ ही भगवा रंग के नए साइन बोर्ड भी लगाए गए। 1968 में दीनदयाल उपाध्याय इस स्टेशन पर ही मृत पाए गए थे। मुगलसराय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म हुआ था।
केंद्र सरकार ने पिछले साल मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। ये स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक है। साल 1862 में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बनाए जाते समय मुगलसराय रेलवे स्टेशन वजूद में आया था। नाम बदलने के बाद टिकट की बुकिंग के लिए स्टेशन का कोड एमजीएस से बदलकर डीडीयू कर दिया गया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने का विरोध किया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like