अब टिक-टॉक के जरिये युवावों को जागरूक करेगी उत्तराखंड पुलिस

Please Share

उत्तराखंड: मोबाइल वीडियो एप टिक टॉक पर अब उत्तराखंड पुलिस भी युवाओं को जागृत करती नजर आएगी। जिसके लिए पुलिस ने टिक टॉक कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। टिक टॉक कंपनी ने उत्तराखंड पुलिस का अकाउंट भी शुरू कर दिया है।

अब उत्तराखंड पुलिस वीडियो के जरिये युवाओं को नशे से बचने, यातायात नियमों का पालन करने और अन्य नियम-कायदों की जानकारी टिक टॉक के जरिये देगी। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताते हुए कहा कि अभी कुछ दिन इसका ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान जागरूकता के वीडियो तैयार कर टिक टॉक के जरिये प्रचारित-प्रसारित किए जाएंगे।

और ट्रायल सफल रहने पर इसका बड़े स्तर पर प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच टिक टॉक जितना प्रचलित है, उस लिहाज से पुलिस ने यह माध्यम चुना है।

सात ही उन्होंने कहा कि युवाओं की बात उनके अंदाज में ही पेश की जाएगी, ताकि युवा उनकी बात  बेहतर तरीके से समझ सकें। अभी तक पुलिस की ओर से पोस्टर, फेसबुक, ट्वीटर आदि के माध्यम से सुझाव भेजे जाते रहे हैं, लेकिन अब टिक टॉक के जरये भी सुझाव भेजे जायेंगे।

टिक टॉक के डायरेक्ट ऑफ पब्लिक पॉलिसी (भारत) नितिन सलुजा ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के साथ जुड़ना उनका एक अच्छा अनुभव है। हम टिक टॉक के माध्यम से समाज में बेहतर बदलाव की कोशिश करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like